क्या है ग्लोबल साउथ के सामने '4F संकट' जिसका ज़िक्र जयशंकर ने किया?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने UNGA में ग्लोबल साउथ के सामने '4F संकट' का ज़िक्र किया जिसमें फूड, फ्यूल, फर्टिलाइज़र और फाइनेंस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुपर अल नीनो, उर्वरक की कमी और अनाज की आवाजाही में रुकावटों से दबाव बढ़ रहा है। साथ ही, बाजारों तक सीमित पहुंच से विकासशील देशों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।