क्या है गोलगप्पे का इतिहास और पहली बार इसे किसने बनाया था?
भारत में गोलगप्पे को पानीपुरी, फुचका या पानी बताशा नाम से जाना जाता है। पौराणिक कहानियों के अनुसार, सबसे पहले द्रौपदी ने गोलगप्पा बनाया था। वनवास के दौरान कुंती ने द्रौपदी को परखने के लिए थोड़ी सब्ज़ी और आटा दिया था जिससे उन्होंने गोलगप्पा बनाया। हालांकि, कुछ इतिहासकारों का मानना है कि पानीपुरी सर्वप्रथम मगध काल में बनाई गई थी।