क्या है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, भगवान श्रीकृष्ण को क्या चढ़ाएं और क्या नहीं?
उदया तिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मंगलवार को की जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को सुबह 6:40 बजे से सुबह 8:50 बजे तक रहेगा। सुबह 11:43 मिनट से लेकर दोपहर 12:26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा जबकि शाम 5:30 से 5:56 बजे तक गोधूलि मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।