चीन में 'फ्लैश मैरिज' एक ऐसा स्कैम है जिसमें बड़ी उम्र के अकेले पुरुषों की मानसिक कमज़ोरी और मज़बूरी का फायदा उठाकर भारी-भरकम पैसे ऐंठ लिए जाते हैं। इसमें शादी कराने वाली एजेंसियां, दलाल व कुछ महिलाएं मिलकर एक 'पूरी तरह से रची-गढ़ी' कहानी बनाती हैं और शादी के बाद वे पैसे व अन्य तोहफे लेकर भाग जाती हैं।