रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) तेज़ी से फैल रहा है। यह सांस संबंधी वायरस प्रमुख तौर पर बच्चों को निशाना बनाता है जिससे लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट की गंभीर बीमारी हो सकती है और मृत्यु भी हो सकती है। चीनी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह वायरस प्रमुख तौर पर खांसने और छींकने से फैलता है।