क्या है ज़्यादातर बच्चों में होने वाला पिका ईटिंग डिसऑर्डर?
पुणे के मदरहुड हॉस्पिटल की डाइटिशियन व न्यूट्रीशिनिस्ट वर्षा कृष्णा गाडे ने बताया है कि पिका ईटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति अक्सर बर्फ, सूखे पेंट के टुकड़े, चॉक, मिट्टी, कागज़ आदि खाने लगता है। यह ज़्यादातर बच्चों में और गर्भवती महिलाओं व मानसिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों में आयरन व ज़िंक जैसे पोषक तत्वों की कमी से होता है।