क्या है ज़ीरोडर्मा पिगमेंटोसम जिसके कारण धूप में नहीं रह सकता स्पेन का 11 वर्षीय लड़का?
स्पेन में एक 11-वर्षीय लड़के को दुर्लभ जेनेटिक कंडीशन 'ज़ीरोडर्मा पिगमेंटोसम' (एक्सपी) है और वह धूप में नहीं रह सकता। इसमें सोलर रेडिएशन से त्वचा और आंखों पर असर पड़ता है। एक्सपी से पीड़ित लोगों को आसानी से सनबर्न हो जाता है और सोलर डैमेज से डीएनए रिपेयर नहीं हो पाने के कारण उन्हें स्किन कैंसर का खतरा रहता है।