क्या है टाइप 1.5 डायबिटीज़ जिससे पीड़ित हैं अमेरिकी सिंगर बैस और क्या हैं इसके लक्षण?
मशहूर अमेरिकी पॉप सिंगर लेंस बैस ने खुलासा किया है कि वह टाइप 1.5 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। इसे लेटेंट ऑटोइम्यून डायबिटीज इन एडल्ट्स भी कहा जाता है और इसमें टाइप 1 और टाइप 2 दोनों डायबिटीज़ के लक्षण होते हैं। इसके प्रमुख लक्षण अचानक वज़न घटना, अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान महसूस होना और धुंधला दिखना हैं।