क्या है टोकोफोबिया जिसके चलते बच्चे पैदा करने से डरती हैं महिलाएं?
अमेरिकी सरकार के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, टोकोफोबिया ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें कोई महिला बच्चा पैदा करने से डरती है। टोकोफोबिया से कोई भी महिला पीड़ित हो सकती है चाहे वह पहले कभी मां न बनी हो या जिसकी पिछली प्रेग्नेंसी का अनुभव बुरा रहा हो। ऐसी महिलाएं गर्भपात/सीज़ेरियन या बच्चा गोद लेने का विकल्प चुनती हैं।