क्या है डॉकिंग जिसके लिए कोशिश कर रहा है ISRO और यह क्यों ज़रूरी है?
इसरो ने पहली बार स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट का सफल ट्रायल किया है। डॉकिंग एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें तेज़ी से चल रहे 2 स्पेसक्राफ्ट को एकसाथ जोड़ने से पहले एक ही कक्षा में लाया जाता है। भारी स्पेसक्राफ्ट वाले मिशंस को पूरा करने के लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि सिंगल लॉन्च व्हीकल में शायद इसकी क्षमता ना हो।