डिजिटल आभा हेल्थ कार्ड 14 अंकीय स्वास्थ्य आईडी है। देश के हर नागरिक का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट 'आभा आईडी' बनाई जा रही है। इस कार्ड में संबंधित व्यक्ति ऐप के माध्यम से अपने इलाज से संबंधित रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट, डॉक्टर का लिखा दवा का पर्चा, डॉक्टर नोट्स, इमेज, वैक्सीन आदि डिजिटल प्लैटफॉर्म पर सुरक्षित रख सकते हैं।