क्या है डिब्बा बंद रसगुल्ला और गुलाब जामुन खाने का सही तरीका?
आमतौर पर रसगुल्ले और गुलाब जामुन 1-2 दिन में खराब हो जाते हैं लेकिन उनकी शेल्फ लाइफ को महीनों तक बढ़ाने के लिए डिब्बा बंद रसगुल्लों/गुलाब जामुन में भरपूर मात्रा में गाढ़ी चासनी दी जाती है। डिब्बा बंद रसगुल्लों/गुलाब जामुन को खाने से पहले उसकी 50% चासनी फेंककर मिठाई को बाकी चासनी में गर्म पानी के साथ मिला देना चाहिए।