क्या है ताइवान के खिलाफ चीन की 'एनाकोंडा स्ट्रेटजी'?
विश्लेषकों के अनुसार, चीन ताइवान के खिलाफ 'एनाकोंडा स्ट्रेटजी' अपना रहा है जिसमें बिना युद्ध छेड़े धीरे-धीरे दबाव बढ़ाया जाता है। इस रणनीति के तहत सैन्य, आर्थिक, कूटनीतिक और मनोवैज्ञानिक मोर्चों पर लगातार दबाव बनाकर ताइवान को कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है। इसका नाम एनाकोंडा सांप से लिया गया है जो अपने शिकार को धीरे-धीरे जकड़ता है।