समुद्र में कोरल रीफ में रहने वाली पैरेटफिश या तोता मछली का मुंह बिल्कुल तोते की चोच जैसा दिखता है और काफी हद तक उसका रंग भी तोते जैसा होता है। वयस्क मछली की लंबाई 4 फीट तक होती है और यह अपना रंग बदल सकती है। तोता मछली में करीब 1000 दांत होते हैं जो बेहद मज़बूत होते हैं।