क्या है दिल्ली के बाटला हाउस का हालिया विवाद जिसे लेकर स्थानीय लोग डरे हुए हैं?
दिल्ली के बाटला हाउस में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने साढ़े चार बीघा भूमि पर अवैध कब्ज़े का आरोप लगाते हुए लोगों को ज़मीन खाली करने का निर्देश दिया है। डीडीए ने भी मकानों-दुकानों पर नोटिस चिपकाते हुए 10-जून तक ज़मीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे 50-वर्षों से यहां रह रहे हैं।