क्या है दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में शराब खरीदने की लीगल उम्र?
उत्तर प्रदेश समेत आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में शराब खरीदने की लीगल उम्र 21 वर्ष है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, मेघालय और महाराष्ट्र में शराब खरीदने की उम्र 25 वर्ष जबकि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मिज़ोरम और अंडमान व निकोबार में शराब खरीदने की लीगल उम्र 18 वर्ष है।