क्या है नाइजीरिया में चल रहा 'प्रेग्नेंसी स्कैम' जिसमें 15 महीने तक 'प्रेग्नेंट' रही महिला?
बीबीसी ने नाइजीरिया के 'प्रेग्नेंसी स्कैम' का खुलासा किया है जिसमें महिलाओं के वजाइना में इंजेक्शन, कोई पेय या पदार्थ डाला जाता है जिससे उनका पेट सूज जाता है। एक महिला के मुताबिक, वह 15 महीने तक 'गर्भवती' थी। डिलीवरी के लिए महिलाओं को बेहोश कर दिया जाता है और बाद में उनके शरीर पर चीरे का निशान होता है।