क्या है नीति आयोग और यह योजना आयोग से कितना अलग है?
नीति आयोग 2015 में गठित हुआ था। यह केंद्र के थिंक टैंक के रूप में काम करता है और दीर्घकालीन नीतियां व कार्यक्रम तैयार करता है। योजना आयोग 1950 में गठित हुआ था और इसका मुख्य काम पंचवर्षीय योजनाएं बनाने का था। योजना आयोग के पास राज्यों पर नीतियों को लागू कराना और धन आवंटित करने का भी अधिकार था।