क्या है निवेश के ज़रिए पैसे 4 गुना करने से जुड़ा 'रूल ऑफ 144'?
'रूल ऑफ 144' एक फॉर्मूला है जिसके ज़रिए किसी निवेश को 4 गुना होने में लगने वाले समय की गणना की जाती है। अवधि जानने के लिए रिटर्न की ब्याज दर से 144 को विभाजित करना होता है। उदाहरण के लिए- अगर किसी निवेश पर 12% का वार्षिक रिटर्न मिलता है तो राशि 12 साल (144/12) में 4 गुनी होगी।