क्या है निवेश के ज़रिए पैसे डबल करने से जुड़ा 'रूल ऑफ 72'?
'रूल ऑफ 72' एक फॉर्मूला है जिसके ज़रिए किसी निवेश को दोगुना होने में लगने वाले समय की गणना की जाती है। अवधि जानने के लिए रिटर्न की ब्याज दर से 72 को विभाजित करना होता है। उदाहरण के लिए- अगर किसी निवेश पर 8% का रिटर्न मिलता है तो यह राशि 9 साल (अवधि= 72/ब्याज दर) में दोगुनी होगी।