नई कार खरीदने के लिए 20-4-10 एक लोकप्रिय फॉर्मूला है। इस फॉर्मूला के मुताबिक, कार खरीदते समय आपको कम-से-कम 20% या इससे अधिक रकम डाउन पेमेंट के रूप में देनी चाहिए और अधिकतम 4 साल की अवधि के लिए लोन लेना चाहिए। वहीं, कार से जुड़े सभी खर्चे व ईएमआई आपकी मंथली सैलरी के 10% से अधिक नहीं होनी चाहिए।