कॉमेडियन होप वुडार्ड द्वारा गढ़ा गया जेंडर न्यूट्रल शब्द 'बॉयसोबर' एक नया रिलेशनशिप ट्रेंड है जिसमें कोई व्यक्ति एक साल या उससे ज़्यादा समय तक किसी भी तरह के भावनात्मक या शारीरिक संबंध से दूर रहने का फैसला करता है। दरअसल, यह नया रिलेशनशिप ट्रेंड सेल्फ लव और असंतोषजनक रिश्तों से दूर रहने पर ज़ोर देता है।