क्या है पाइनएप्पल डेटिंग जिसमें स्पेन में सुपरमार्केट में पार्टनर ढूंढ रहे हैं लोग?
स्पेन में पाइनएप्पल डेटिंग का ट्रेंड चला है जिसमें सिंगल लोग सुपरमार्केट चेन 'मर्कडोना' में अपने कार्ट में अनानास को उल्टा रख देते हैं। अगर कोई सिंगल उनसे बात करना चाहे तो अपने शॉपिंग कार्ट को उसके कार्ट से टकरा सकता है। कार्ट में चॉकलेट्स/मिठाई भी रखी हो तो इसका मतलब है कि वह सीरियस और लॉन्गटर्म रिलेशनशिप चाहता है।