क्या है पाकिस्तान में शुरू हुआ मॉनसून ब्राइड्स का चलन?
पाकिस्तान में ऐक्टिविस्ट्स के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण नाबालिग लड़कियों की शादियों के मामले बढ़े हैं। एक एनजीओ के फाउंडर माशूक बिरहमानी के अनुसार, 2022 की बाढ़ से पाकिस्तान में कई गांव अब तक नहीं उबरे इसलिए 'मॉनसून ब्राइड्स' का चलन शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ परिवार पैसों के बदले नाबालिग बेटियों की शादियां करा रहे हैं।