क्या है प्रोडक्टिविटी बढ़ाने का 'ईट द फ्रॉग' तरीका?
प्रोडक्टिविटी बढ़ाने का 'ईट द फ्रॉग' तरीका लोगों को सुबह सबसे पहले सबसे चुनौतीपूर्ण या नापसंद कामों को निपटाने को कहता है। लेखक ब्रायन ट्रेसी ने कहा, "सफल और प्रभावशाली लोग वे होते हैं जो सीधे बड़े कामों में लग जाते हैं।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तरीका तनाव को घटाने, फोकस बढ़ाने और टाइम मैनेजमेंट में मदद करता है।