क्या है पॉर्न देखे जाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूले जाने का स्कैम?
देश में पॉर्न देखे जाने के नाम पर पैसे वसूले जाने के स्कैम के कई केस सामने आए हैं। ठग पुलिस की ओर से कॉल/ईमेल करने का दावा कर लोगों से कहते हैं कि उन्होंने पॉर्न कंटेंट देखा है और उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। फिर ठग कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए लोगों से हज़ारों-लाखों रुपए वसूल लेते हैं।