क्या है पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल हुआ नया खेल 'ब्रेकिंग'?
पेरिस ओलंपिक 2024 में नया खेल 'ब्रेकिंग' शामिल हुआ है। 'ब्रेकिंग', जिसे आमतौर पर ब्रेकडांसिंग के रूप में जाना जाता है और यह स्ट्रीट डांस की एक शैली है। इसकी शुरुआत 1970 के दशक के अंत में न्यूयॉर्क शहर के साउथ ब्रोंक्स में हुई थी। इसमें डांसर्स कलाबाज़ी करते हैं और अक्सर एक हाथ या कोहनी पर संतुलन बनाते हैं।