क्या है पैसे ठगने का नया तरीका 'क्यूआर स्क्रैच कार्ड'?
कई बार एमेज़ॉन, फ्लिकार्ट या दूसरी कंपनियों के डिलीवरी बॉय के नाम पर ग्राहकों को आईफोन या कैश प्राइज़ का लालच देकर एक क्यूआर कोड स्कैन करने को कहा जाता है। इसे स्कैन करने से यूज़र्स का डेटा, बैंक डिटेल्स और अन्य जानकारियां स्कैमर के पास चली जाती हैं। इससे बचने के लिए हमेशा सोर्स देखकर क्यूआर कोड स्कैन करें।