क्या है फ्रंट रनिंग जिससे केतन पारेख ने शेयर बाज़ार में कमा डाले करोड़ों रुपए?
फ्रंट-रनिंग शेयर बाज़ार में होने वाली एक धोखाधड़ी है जिसमें ब्रोकर/ट्रेडर को शेयरों के किसी सौदे के पहले से जानकारी होती है और वह खुद पहले से उनका सौदा कर देता है। सेबी ने पिछले दिनों केतन पारेख समेत 3 लोगों को इसी के चलते बाज़ार से बैन किया है। आरोप है कि इन्होंने अवैध तरीके से ₹65.77-करोड़ मुनाफा कमाया।