क्या है फर्मी पैराडॉक्स जो एलियंस के पृथ्वी पर कभी न आने के कारण पर उठाता है सवाल?
फर्मी पैराडॉक्स एक वैज्ञानिक सवाल है जो पूछता है कि ब्रह्मांड में अरबों ग्रह होने के बावजूद एलियन सभ्यताओं का कोई स्पष्ट सबूत क्यों नहीं मिला और वे सब कहां हैं? इसे वैज्ञानिक एनरिको फर्मी ने 1950 में उठाया था। इसके संभावित कारणों में विशाल अंतरिक्ष दूरी, तकनीकी सीमाएं, सभ्यताओं का नष्ट होना और ग्रेट फिल्टर जैसी अवधारणाएं शामिल हैं।