क्या है बेटियों के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा देनी वाली सुकन्या समृद्धि योजना?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने अभिभाषण में बेटियों के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा देनी वाली सुकन्या समृद्धि योजना का ज़िक्र किया है। योजना के तहत 10-साल से कम उम्र की बेटी का डाकघर/बैंक में खाता खुलवाया जा सकता है जिसमें ₹250-₹1.5 लाख/साल निवेश किया जा सकता है। 8.2% सालाना ब्याज वाली इस योजना में टैक्स छूट का लाभ मिलता है।