क्या है बिना शैंपू के रोज़ाना नहाने का 'नो-पू' ट्रेंड?
यूरोप में कोविड-19 महामारी के बाद कम या बिना शैंपू लगाए रोज़ाना नहाने का 'नो-पू' ट्रेंड प्रचलित हुआ है। यूरोपीय लोगों का मानना है कि रोज़ाना शैंपू से बालों का नैचुरल ऑयल खत्म होता है, बालों में रूखापन और सिर में खुजली बढ़ जाती है। लोग अब शैंपू की जगह सिरका, बैकिंग सोडा जैसी ऑर्गेनिक चीज़ें प्रयोग कर रहे हैं।