क्या है ब्रेकीथेरेपी जो कैंसर के मरीज़ों के लिए है फायदेमंद?
दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट ऐंड रिसर्च सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम जैन के मुताबिक, ब्रेकीथेरेपी एक तरह की रेडिएशन थेरेपी है। इसमें रेडियोधर्मी स्त्रोतों को ट्यूमर के बहुत करीब रखा जाता है जिससे रेडिएशन की उच्च मात्रा ट्यूमर को नष्ट करती है। यह पद्धति उन कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद है जिनका ट्यूमर सर्जरी से हटाना मुश्किल होता है।