क्या है ब्रेन एन्यूरिज़्म व एवी मालफॉर्मेशन जिससे पीड़ित हैं अभिनेता सलमान खान?
ऐक्टर सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज़्म और आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। ब्रेन एन्यूरिज़्म में दिमाग की नस में एक कमज़ोर हिस्से में गुब्बारे जैसी सूजन होती है। वहीं, एवी मालफॉर्मेशन में दिमाग या रीढ़ की हड्डी में नसें असामान्य तरीके से जुड़ी होती हैं जिससे खून का बहाव और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो सकती है।