क्या है ब्लू स्पैरो मिसाइल जिसके इस्तेमाल से की गई ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या?
ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या में इस्तेमाल हुई ब्लू स्पैरो मिसाइल को आमतौर पर लड़ाकू विमान से लॉन्च किया जाता है। इसके बूस्टर रॉकेट इसे हाई-एल्टीट्यूड बैलिस्टिक पाथ पर भेजते हैं जिसके बाद पेलोड नीचे टारगेट की ओर बढ़ता है। लगभग 2,000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली यह मिसाइल करीब 6.5 मीटर लंबी और लगभग 1,900 किलोग्राम वज़नी है।