क्या है ब्लैकआउट और क्यों युद्ध में होती है इसकी ज़रूरत?
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फिरोज़पुर छावनी परिषद में रविवार रात को 9:00 से 9:30 बजे तक ब्लैकआउट किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन देश को रिहायशी इलाकों की लोकेशन मिलने से रोकना है जिससे टारगेट मिस हो सकता है। आधुनिक युग में भी ब्लैकआउट प्रभावी है क्योंकि स्मार्ट बम और विज़ुअल टार्गेटिंग वाले ड्रोन को रोशनी से मदद मिलती है।