क्या है बिलियनेयर वेणु श्रीनिवासन के परिवार का विवाद जिसके पास है TVS का मालिकाना हक?
बिलियनेयर वेणु श्रीनिवासन के 11 अक्टूबर के बयान 'परिवार के कारोबार का बंटवारा अपने बच्चों सुदर्शन और लक्ष्मी के बीच कर दिया है' के बाद उनके परिवार में विवाद शुरू हो गया। 12-अक्टूबर को लक्ष्मी और वेणु की पत्नी मल्लिका ने कहा कि 2024 के MoU में सुंदरम-क्लेटन और TVS के नेतृत्व का बंटवारा हुआ था, मालिकाना हक का नहीं।