क्या है बिहार का प्रचलित 'लौंडा नाच' जिसे भिखारी ठाकुर ने दिलाई थी प्रसिद्धि?
लौंडा नाच एक लोक नृत्य है जो बिहार, पूर्वी यूपी, झारखंड, छत्तीसगढ़ और नेपाल के कुछ हिस्सों में प्रचलित है। इसमें पुरुष कलाकार महिलाओं के कपड़े पहनकर उनकी तरह डांस करते हैं। इसका आयोजन आमतौर पर शादी, जन्मदिन और अन्य समारोहों के अवसर पर किया जाता है। महान (दिवंगत) भोजपुरी कलाकार भिखारी ठाकुर ने लौंडा नाच को प्रसिद्धि दिलाई थी।