'झिझिया', बिहार के मिथिलांचल का एक प्रमुख पारंपरिक लोक नृत्य है। इस नृत्य में महिलाएं अपने सिर पर जलते हुए दीए व छिद्र वाला घड़ा रखकर नाचती हैं। मुख्य रूप से नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला 'झिझिया' ढोल, शहनाई व बांसुरी जैसे संगीत वाद्ययंत्रों के साथ होता है। इस नृत्य में महिलाएं आमतौर पर साड़ी व चूड़ियां पहनती हैं।