क्या है ज़मीनों के लिए आधार जैसी पहचान 'भू आधार' और यह कैसे करता है काम?
भू आधार ग्रामीण क्षेत्रों में ज़मीनों के लिए एक विशिष्ट पहचान संख्या है। इसमें भूमि की पहचान के साथ उसका मानचित्रण/सर्वे और स्वामित्व तय किया जाएगा और किसानों का पंजीकरण भी होगा। इसमें जीपीएस टेक्नोलॉजी की मदद से ज़मीन जियोटैग कर भूमि की सीमा का भौतिक सत्यापन होता है। इसके बाद रिकॉर्ड भूमि रिकॉर्ड मैनेजमेंट सिस्टम में दाखिल होती है।