क्या है भारत की 'सॉफ्ट पॉवर' जिसका PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में किया ज़िक्र?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में 'सप्त धारा' का ज़िक्र करते हुए भारत की 'सॉफ्ट पॉवर' की बात की। उन्होंने योग, आयुर्वेद, होलिस्टिक हेल्थकेयर, हस्तशिल्प, संस्कृति, फिल्मों, VFX, ऐनिमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट को भारत की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि WAVES समिट के ज़रिए भारत अपनी रचनात्मक क्षमता और 'सॉफ्ट पॉवर' को दुनिया तक पहुंचा सकता है।