क्या है भारत में उभरता हुआ डेटिंग ट्रेंड 'पेट-फिशिंग'?
'पेट फिशिंग' में लोग अपनी डेटिंग प्रोफाइल में पालतू जानवर की तस्वीर लगाते हैं ताकि वह पालतू जानवरों को पसंद करने वाले पार्टनर्स को आकर्षित कर सकें और इसके ज़रिए बातचीत शुरू हो सके। एक डेटिंग ऐप के सर्वे के मुताबिक, 19% भारतीय सिंगल्स ने अपनी प्रोफाइल में पालतू जानवरों की तस्वीरें लगाई हैं या इसके बारे में सोचा है।