भारत में 3 रंगों के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। आम नागरिकों को नेवी ब्लू रंग का पासपोर्ट, राजनयिकों को मैरून रंग का पासपोर्ट और सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को सरकारी कार्यों से संबंधित विदेश यात्रा के लिए सफेद रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है। वयस्क नागरिकों के नेवी ब्लू पासपोर्ट की वैधता अवधि 10 साल होती है।