क्या है मोती डूंगरी मंदिर की मान्यता जहां मेहंदी लेने के लिए उमड़ पड़े हज़ारों श्रद्धालु?
जयपुर (राजस्थान) के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सिंजारा उत्सव पर हज़ारों श्रद्धालु मेहंदी लेने पहुंचे। भगवान गणेश को चढ़ाई गई इस मेहंदी को प्रसाद माना जाता है। मान्यता है कि शादी में देरी से परेशान अविवाहित लोग इसे लगाकर गणेश जी से अच्छे जीवनसाथी की प्रार्थना करते हैं।