क्या है मालेगांव ब्लास्ट केस, जिससे बरी हुईं पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर?
29 सितंबर-2008 को रमज़ान के महीने में मालेगांव (महाराष्ट्र) में रात करीब 9 बजे एक मोटरसाइकिल में बम विस्फोट हुआ था। यह धमाका एक मस्जिद के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ था जिसमें 6 लोगों की मौत और 95 लोग घायल हो गए थे। मामले में पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित सातों आरोपी बरी हो गए हैं।