क्या है मच्छरों की आबादी पर काबू पाने की 'टॉक्सिक मेल टेक्निक'?
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने मच्छरों की उस प्रजाति पर 'टॉक्सिक मेल टेक्निक' का परीक्षण किया है जो डेंगू बुखार, ज़ीका और अन्य वायरल फैलाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसा करने से 'टॉक्सिक' नर मच्छर अपने वीर्य से मादाओं को ज़हर दे देते हैं। इन जेनेटिकली मोडिफाइड मच्छरों से सहवास के चलते मादा मच्छरों की उम्र घट जाती है।