क्या है मल्चिंग पेपर तकनीक जिसकी मदद से गडकरी की पत्नी ने उगाया 1 किलो का एक प्याज़?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कंचन गडकरी ने मल्चिंग पेपर तकनीक की मदद से 1 किलोग्राम का एक प्याज़ उगाया है। यह प्रक्रिया मिट्टी की नमी बनाए रखने में मदद करती है। इसमें खेत की मिट्टी को जैविक प्लास्टिक या पॉलिथीन जैसी चादर से ढक दिया जाता है जिससे सिंचाई की ज़रूरत कम पड़ती है और खर-पतवार नहीं उगती।