क्या है मशहूर 'नंदिनी' ब्रैंड की कहानी जिसके घी से अब बनेंगे तिरुपति मंदिर के लड्डू?
नंदिनी ब्रैंड को तिरुपति मंदिर के लिए घी आपूर्ति का ज़िम्मा मिला है जिसका मालिकाना हक कर्नाटक कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (केएमएफ) के पास है। कर्नाटक सरकार ने 1974 में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कर्नाटक डेयरी विकास निगम की स्थापना की थी जिसका नाम बदलकर केएमएफ किया गया और 1983 में 'नंदिनी' ब्रैंड लॉन्च किया गया था।