क्या है मस्क के 'स्टारलिंक' के इंटरनेट प्लान की कीमत जिसे वह भारत में लॉन्च करना चाहते हैं?
इंडिया टुडे के अनुसार, 'स्टारलिंक' के इंटरनेट का बांग्लादेश में किट और मासिक प्लान का खर्च क्रमशः ₹20,800 और ₹3,295 है। वहीं, वियतनाम में ₹32,325 व ₹4,227 है। बकौल बिज़नेस स्टैंडर्ड, श्रीलंका में यह कीमत ₹96,600 और ₹12,076 है। गौरतलब है कि एलन मस्क भारत में 'स्टारलिंक' लॉन्च करना चाहते हैं हालांकि यहां इसकी कीमत अभी घोषित नहीं हुई है।