क्या है यूके में 13 साल में सबसे बड़ा दंगा भड़कने की वजह?
यूके में इमिग्रेंट्स के खिलाफ धुर दक्षिणपंथियों का विरोध-प्रदर्शन और दक्षिणपंथियों के खिलाफ लोगों के प्रदर्शन के चलते 13 साल में सबसे बड़ा दंगा भड़का है। एक डांस क्लास में रवांडा मूल के युवक द्वारा 3 बच्चियों की चाकू मारकर हत्या करने के बाद दंगे भड़के। सरकार द्वारा उसकी पहचान छिपाए जाने पर अफवाहें उड़ी थीं कि वह मुस्लिम है।